फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के अनुशासन की धज्जियां उड़ा रहे इन विधायकों को जारी हुआ नोटिस, होगी कड़ी कार्रवाई

Mon, 15 Apr 2019 04:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन/ विधायक देशराज कर्णवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा के अनुशासन की धज्जियां उड़ा रहे पार्टी के विधायकों को नोटिस जारी किया गया है। पार्टी ने दो विधायकों को आज कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि इस बार कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन औैर देशराज कर्णवाल जिस तरह से सार्वजनिक मंचों पर विवादित बयानबाजी कर रहे हैं, वे कतई बर्दाश्त योग्य नहीं है। भाजपा में अनुशासन सर्वोपरी है। अगर दोनों को कोई समस्या है, तो पार्टी नेतृत्व को अवगत करवा चाहिए था। हरिद्वार के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल को पार्टी ने सोमवार को नोटिस जारी कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व बेहद नाराज

दोनों विधायकों को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब देने को कहा गया है। दोनों की बयानबाजी से प्रदेश नेतृत्व बेहद नाराज है। चुनावी व्यस्तता के बाद रविवार को मुख्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल को दोनों से कारण तलब करने का निर्देश दिया था।
 
बता दें कि पार्टी की बार-बार नसीहतों के बावजूद दोनों विधायक एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी बंद नहीं की। सार्वजनिक मंचों पर दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ आपत्ति जनक भाषा का इस्तेमाल किया। चैंपियन ने जाति प्रमाण पत्र को लेकर कर्णवाल को घेरा। उधर, कर्णवाल भी लगातार चैंपियन पर निशाना साधा। उनकी हरकतों से पार्टी के अनुशासन पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें