दुकानदार भी शटर गिराकर आराम करते हुए नजर आए, लेकिन परेशान तो तब अधिक हो गए, जब बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भरी गर्मी में इससे अधिक परेशान हो गए। तन पसीना पसीना रहा। दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी बढ़ी रही।
लोगों ने सड़कों के किनारे खड़ी ठेलियों से बेल, गन्ने का जूस, शरबत और अन्य पेय पदार्थ का सेवन कर गर्मी से राहत पाने का प्रयास किया। उधर, बढ़ी धूप और लू के साथ ही लोग बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं।
एनआईएच के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोहर अरोड़ा ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक दर्ज किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मौसम बिगड़ सकता है। दिन में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।