भारी बर्फबारी से अवरुद्ध जोशीमठ-औली मोटर मार्ग अभी नहीं खुला है, लेकिन हर रोज बड़ी संख्या में पर्यटक औली का दीदार करने के लिए रोपवे से पहुंच रहे हैं। कई उत्साही स्थानीय लोग भी बर्फ में ही पैदल चलकर औली पहुंच रहे हैं।
औली में अभी भी तीन से चार फीट तक बर्फ जमी है। देहरादून के मनीष और कामना का कहना है कि वे बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए औली पहुंचे हैं। दिल्ली, रोहिणी के अंकित वर्मा, दीपक, किरन, भार्गव का कहना है कि उन्होंने गूगल सर्च कर औली की जानकारी ली। यहां दो दिनों से बर्फ का लुत्फ उठा रहे हैं।