फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड एसआई की भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक

Tue, 18 Feb 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने उप निरीक्षकों की होने वाली भर्ती पर रोक लगाते हुए सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति आलोक सिंह की एकलपीठ के समक्ष मंगलवार को मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन


आयु पर था विवाद
ग्राम राइसी जिला हरिद्वार निवासी नीरज पाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस महानिदेशक देहरादून की ओर से 5 फरवरी, 2014 को जारी नोटिफिकेशन को चुनौती दी थी।

पढ़ें, विभागों को लेकर हरीश के खिलाफ फूटा असंतोष

इसमें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, उप निरीक्षक अभिसूचना और प्लाटून कमांडर पीएसी पद के लिए भर्ती की आयु की गणना एक जुलाई, 2014 से करने का निर्देश था।

इस पर थी आपत्ति
याचिकाकर्ता ने इस गणना के तरीके को चुनौती देते हुए कहा कि फार्म जमा करने की अंतिम तिथि छह मार्च रखी गई है जबकि आयु की गणना एक जुलाई, 2014 के आधार पर की जानी है।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में बर्फबारी ने तोड़ा 33 सालों का रिकॉर्ड

ऐसे में एक व्यक्ति जो फार्म जमा करने की अंतिम तिथि तक अर्हता नहीं रखता वह जुलाई तक इसके लिए अर्हता पूरी कर सकता है और जो व्यक्ति आज अर्हता रखता है वह इस तिथि तक अर्हता खो सकता है, जिससे विसंगति पैदा हो जाएगी।

पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने उपनिरीक्षकों की पुलिस भर्ती पर रोक लगाते हुए सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें