फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCS परीक्षाः हाईकोर्ट ने मांगा 4 सप्ताह में जवाब

Sat, 18 Oct 2014 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा-2012 के चार सितंबर 2014 के नोटिफिकेशन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने पब्लिक सर्विस कमीशन को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


नोटिफिकेशन में पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन नेट के जरिए करने की बात थी। मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को होगी।

याचिका पर हुई सुनवाई
न्यायमूर्ति वीके बिष्ट एवं न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष शुक्रवार को मामले की सुनवाई हुई। नैनीताल निवासी गौरव पवार ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर पीसीएस की परीक्षा-2012 के 4 सितंबर 2014 के नोटिफिकेशन को चुनौती दी थी।

इसमें कहा गया था कि पीसीएस के लिए आवेदन पत्र इंटरनेट के माध्यम से भरे जाएंगे।

इंटरनेट से आवेदन का विरोध
याचिकाकर्ता का कहना था कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति ऐसी है जहां पर किसी समय नेटवर्क भी नहीं रहता है। ज्यादा संख्या में लोग गांव में रहते हैं जो कंप्यूटर चलाना भी पूरी तरह नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में वे इंटरनेट के जरिए फार्म कैसे भर सकते हैं। इसलिए पूर्व की भांति डाक घर और बैंक के माध्यम से ही फार्म भरे जाने चाहिए।

पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने पब्लिक सर्विस कमीशन को मामले में चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें