फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवासिनियों की उचित व्यवस्था करें: हाईकोर्ट

Thu, 14 Jul 2016 03:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नारी निकेतन देहरादून - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति वीके बिष्ट ने नारी निकेतन के संबंध में शासन को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि नारी निकेतन में क्षमता से अधिक संवासिनियां हैं। इनके लिए उचित व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही नारी निकेतन और बाल संप्रेक्षण गृह में तैनात 39 पीआरडी जवानों के वेतन के भुगतान के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के न्यायाधीश वीके बिष्ट और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने 4 जुलाई को नारी निकेतन का निरीक्षण किया था, लेकिन दिशा-निर्देश संबंधी पत्र 13 जुलाई को अधिकारियों को मिला। निकेतन के कई जिम्मेदारों को न्यायाधीश के आने की भनक ही नहीं लगी थी।

पत्र में कहा गया कि नारी निकेतन की स्थिति में तुलनात्मक रूप से सुधार हुआ। नारी निकेतन की क्षमता 75 संवासिनियों की है और यहां 101 संवासिनियां रह रही हैं। निरीक्षण के वक्त नारी निकेतन का पेयजल पाइप टूटा हुआ था। पत्र में इसका भी जिक्र किया गया है। नारी निकेतन प्रबंधन का कहना है कि बजट आने पर पीआरडी जवानों का वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें