फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, चोर रास्तों पर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी चौकसी 

Thu, 03 Aug 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत 
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने हाई अलर्ट जारी क‌िया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियों की सीमा पर कड़ी चौकसी शुरु कर दी है। एसएसबी ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


15 अगस्त तक सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है। नेपाल से आने वाले अनजान, संदिग्ध और अवांछनीय तत्व के भारत प्रवेश पर एसएसबी की पैनी नजर रहेगी। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट एलपी उपाध्याय ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी को खास सतर्क रहने को कहा गया है।

आम दिनों की अपेक्षा पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान एसएसबी डॉग स्क्वायड के साथ सीमा पर निगरानी में जुटी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा काे गश्त बढ़ेगी

समय-समय पर नेपाल एपीएफ के साथ भी पेट्रोलिंग की जा रही है। उधर, एसपी आरसी राजगुरु के निर्देश पर पुलिस को बनबसा बैराज और नेपाल सीमा के सभी रास्तों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा के अलावा जिले के प्रवेश द्वार बनबसा और नेपाल सीमा पर भी पुलिस कर्मियों को गश्त बढ़ाने को कहा गया है। होटलों में सघन तलाशी के निर्देश दिए गए हैं। अनजान और संदिग्धों पर पैनी नजर रखे को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें