कांवड़ मेले के दौरान आतंकी घटना हो सकती हैं। आतंकवादी फ्रांस की तरह यहां भी ट्रक से कुचलने की घटना दोहरा सकते हैं। यह इनपुट खुफिया विभाग की ओर से पुलिस महकमे को मिला है। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।
बता दें कि पाकिस्तान की ओर से भारत में लगातार सीजफायर का उलंघन हो रहा है। जिससे भारत में आतंकियों के घुसने की संभावना काफी बढ़ गई है। इधर, जल्द शुरू हो रही कांवड़ यात्रा पर भी आतंकी साया है। खुफिया विभाग को इनपुट मिला है कि कांवड़ यात्रा पर बड़ी वारदात हो सकती है।
कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में देशभर से शिवभक्त उत्तराखंड में आते हैं। हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर और ऋषिकेश में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में शिव को जल चढ़ाते हैं। इस दौरान कांवड़ यात्रा में लाखों की संख्या में हर वर्ष श्रद्घालुगणों का उत्तराखंड में तांता लगा रहता है।