फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ में आतंकी हमले के बाद कांवड़ यात्रा में हाई अलर्ट

Tue, 11 Jul 2017 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की/मंगलौर
विज्ञापन
high alert in kanwar yatra
विज्ञापन
कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर पुलिस ने कांवड़ मेला मार्ग पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं। पुलिस की ओर से वाहनों की चेकिंग के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी मेला मार्ग पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते रोज अमरनाथ यात्रा मार्ग पर आतंकियों के हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत के बाद हरिद्वार जिले में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। कांवड़ मार्ग पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से चौकसी बढ़ाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी यात्रा पर नजर रखी जा रही है।

इससे पहले अमरनाथ यात्रा और कांवड़ यात्रा पर खुफिया एजेंसियों की ओर से आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में कांवड़ की सुरक्षा को लेकर पुलिस पहले से ही मुस्तैद है, लेकिन सोमवार को कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद पुलिस ने कांवड़ मेला क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले अफसर

kanwar yatra photos from uttarakhand
सीओ मंगलौर परीक्षित कुमार के अनुसार पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जा रही है। नारसन बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है। इसके अलावा तमाम संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

एसपी देहात मणिकांत मिश्रा के अनुसार अमरनाथ की घटना के बाद कांवड़ में पुलिस को हाईअलर्ट जारी किया गया है। बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वायड की मदद से लगातार जांच पड़ताल भी की जा रही है। उन्होंने लोगों से भी किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के संबंध में पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें