रातभर बारिश के बीच उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके चमोली में भूकंप के झटके आने से लोगों में दहशत फैल गई।
चमोली जिले में सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक बारिश जारी रही। वहीं बीती रात अतिवृष्टि से घाट के धुर्मा कुंडी गांव मे घरों में घुसा मलबा घुस गया। मलबे से कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है।
गोपेश्वर के समीप मंडल घाटी में भी भारी बारिश से कृषि भूमि को नुकसान हुआ है। बारिश, भूस्खलन से चमोली जिले में 15 संपर्क मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। चमोली जिले में तड़के करीब तीन बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जिले के सलना गांव था। कहीं से नुकसान की सुचना नहीं है।
मौसम विभाग के भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने अग्रीम आदेशों तक केदारनाथ यात्रा को रोका है। सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए पैदल मार्ग से यात्री नहीं छोड़े गए। धाम से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों को सुरक्षा के बीचगौरीकुंड पहुंचाया जा रहा है।