पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश को लेकर हरिद्वार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला प्रशासन और यूपी सिंचाई विभाग जल स्तर पर निगाहें गढ़ाए हुए है।
गंगा तटीय इलाकों में भी सचेत रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मंगलवार को अब तक का सबसे ज्यादा 75 हजार क्यूसेक जल गंगा में छोड़ा गया है। पर्वतीय क्षेत्र में रोजाना बारिश हो रही है, लेकिन हरिद्वार में मूसलाधार बारिश नहीं हुई है।
हरिद्वार के गंगा तटीय पर हर बार बरसात में गंगा कहर बरपाती है, इसलिए इस बार भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। गंगा तटीय क्षेत्रों में भारी संख्या में आबादी बसी हुई है।
यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ हेड वर्क्स सुशीला यादव ने बताया कि गंगा के स्तर पर लगातार नजर रखे हुए है। हर अपडेट से कंट्रोल रूम के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है।
बताया कि मंगलवार को गंगा में 75 हजार क्यूसेक जल छोड़ा गया जो इस बरसात के सीजन का अब तक सबसे ज्यादा है।