फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरर्बटपुर ने एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए राष्ट्रपति को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरबर्टपुर। नगर पालिका हरबर्टपुर की ओर से राष्ट्रपति को एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए पत्र भेजा गया है। नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा सभासदों का कहना है कि लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव बहुत जरूरी है। नगर पालिका की ओर से एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। प्रस्ताव को राष्ट्रपति को भेजा गया।
नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी ने बताया कि लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव की व्यवस्था होनी चाहिए। कहा कि इससे बार-बार विभिन्न चुनावों में खर्च होने वाले प्रशासनिक और संसाधनों की बर्बादी पर भी रोक लग जाएगी। चुनाव के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को बार-बार ड्यूटी के लिए दौड़-भाग नहीं करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य, सुरजीत सिंह बग्गा, अर्चना नेगी, सरिता थाना, सुबीर दास, नेहा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बीना शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन रोहिला आदि ने समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें