फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: यहां 65 लोगों को एक साथ हुआ हेपेटाइटिस सी, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Sat, 15 Sep 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
sick
विज्ञापन

उत्तराखंड में रुड़की के लक्सर क्षेत्र में प्रह्लादपुर ग्राम पंचायत में 65 लोगों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों विभाग की ओर से लिए करीब 350 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चला है कि ग्राम पंचायत में 29 महिलाएं और 36 पुरुष हेपेटाइटिस सी से पीड़ित हैं।

विज्ञापन


इनमें पांच वर्ष के बच्चों से लेकर 82 वर्ष तक के बुजुर्ग भी शामिल हैं। इसके बावजूद विभाग पीड़ितों के इलाज में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। 19 अगस्त को खानपुर विकास खंड की प्रह्लादपुर ग्राम पंचायत में दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन

हेपेटाइटिस सी वैक्सीन - फोटो : फाइल फोटो
उप गांव हस्तमौली में ही एक दर्जन से ज्यादा लोग हेपेटाइटिस सी की चपेट में थे। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई थी। सीएमओ के निर्देश पर विभागीय ने प्रह्लादपुर, आलमपुरा, हस्तमौली, मदारपुर और शाहपुर गांव में करीब 350 ग्रामीणों के रक्त के नमूने लिए थे।

शुक्रवार को विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में 65 ग्रामीणों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई है। सीएचसी खानपुर के प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि शनिवार को टीम गांव जाकर हेपेटाइटिस सी से पीड़ित सभी 65 ग्रामीणों के वायरल लोड के लिए दोबारा रक्त के नमूने लेगी। बता दें कि, पहले भी रुड़की के खानपुर क्षेत्र के आलमपुरा गांव में हेपेटाइटिस-सी से दो मौत हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें