फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemkund Sahib Yatra: कल खुलेंगे लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट; गोविंदघाट से रवाना होगा पहला जत्था

Thu, 21 May 2026 08:52 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

Hemkund Sahib Yatra 2026: हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने को लेकर गोविंदघाट और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को फूलों से सजाया गया है। यात्रियों का पहला जत्था 23 को सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा और हेमकुंड के कपाट खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
लक्ष्मण लोकपाल मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 मई शुक्रवार को गोविंदघाट से पहला जत्था पंच प्यारों की अगुवाई में आर्मी बैंड की धुन के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा और शनिवार को हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने को लेकर गोविंदघाट और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को फूलों से सजाया गया है। सेना के जवान पहले ही आस्था पथ से बर्फ हटाकर मार्ग सुचारु कर चुके हैं। बुधवार को ऋषिकेश से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना किया गया। पहले दिन जत्था श्रीनगर पहुंचा और बृहस्पतिवार को गोविंदघाट पहुंच गया।

शुक्रवार सुबह अरदास के बाद जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा। रात्रि विश्राम घांघरिया में करने के बाद जत्था 23 को सुबह हेमकुंड साहिब पहुंचेगा और हेमकुंड के कपाट खोल दिए जाएंगे।

Yamunotri Dham: सवा तीन लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर यमुना नदी में लगाई डुबकी, 23 लाख की हुई आय

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को पंच प्यारों की अगुवाई में पहला जत्था रवाना होगा। पहले दिन तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कुछ श्रद्धालु गोविंदघाट पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार बना हुआ है।

कल खुलेंगे लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट

उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट शुक्रवार को विधि विधान के साथ खोल दिए जाएंगे। लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के ट्रस्ट अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हेमकुंड साहिब के पास ही स्थित लक्ष्मण मंदिर के कपाट शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे पुजारी मनीष पांडे की ओर से खोले जाएंगे। कपाट खुलने के दौरान पुलना के ग्रामीण भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें