सिक्खों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट शुक्रवार को आम दर्शनों के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा का श्रीगणेश हो गया। सुबह 8 बजे घांघरिया से पंच प्यारों की अगुवाई में यात्रियों का जत्था हेमकुंड के लिए रवाना हुआ। सुबह 9 बजे कपाट खुले। साढ़े 9 बजे से हेमकुंड में पहली अरदास शुरू हो गई है। हेमकुंड में करीब 4500 यात्री मौजूद हैं।