फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemkund Sahib: सेना के जवानों संग टीम घांघरिया रवाना, सड़क पर जमी है बर्फ, मई में शुरू होगा हटाने का काम

Wed, 16 Apr 2025 03:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

सेना के जवानों के साथ घांघरिया के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की टीम रवाना हो गई है।घांघरिया से आगे बर्फ जमी है, जिसे मई माह से हटाने का काम शुरू होगा। 

विज्ञापन
हेमकुंड साहिब, उत्तराखंड - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों को लेकर हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की टीम सेना के जवानों के साथ घांघरिया के लिए रवाना हो गई। टीम घांघरिया तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर बुधवार को गोविंदघाट लौट जाएगी। हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे और मई माह में बर्फ हटाने का काम शुरू होगा।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarkashi: मर्णिकाघाट में रील बनाने के चक्कर नदी में बह गई महिला...मासूम बच्ची चिल्लाती रही मम्मी-मम्मी

गुरुद्वारा गोविंदघाट के वरिष्ठ प्रबंधक सरदर सेवा सिंह ने बताया कि तीन सेना के जवानों के साथ गुरुद्वारा के सेवादार हेमकुंड साहिब के आस्था पथ के निरीक्षण के लिए गए हैं। बुधवार को सेवादरों की टीम गोविंदघाट लौट जाएगी जिसके बाद हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि घांघरिया से आगे छह किमी आस्था पथ पर बर्फ जमी हुई है। मई माह में सेना के जवान बर्फ हटाने का काम शुरू करेंगे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें