फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एक दिन में 35 लोगों को जारी होगा इनर लाइन परमिट, ऑनलाइन पोर्टल से जारी किए जाएंगे पास

Wed, 16 Apr 2025 11:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

सीमा क्षेत्र में दो से ज्यादा दिन तक रहने की अनुमति दी जाती है। यह पास चरवाहों को दिया जाता है। दूसरा इनर लाइन परमिट जारी किया जाता है जो दो दिन के लिए मान्य होता है। इस दौरान पर्यटकों को नीती पास, माना पास और रिमखिम पास से 16 किमी की दूरी तक जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
चमोली उर्गम घाटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जिले के चीन सीमा क्षेत्र के सैर-सपाटे पर जाने वाले पर्यटक और श्रद्धालुओं को इनर लाइन परमिट जारी किया जाएगा। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मंगलवार को परमिट सेवा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि एक दिन में 35 लोगों को ही परमिट जारी होगा और प्रति व्यक्ति फीस 200 रुपये होगी।

विज्ञापन




बताया कि इनर लाइन के दो तरह के पास जारी किए जाते हैं। पहला लोकल ट्रांजिट पास है, जिसमें सीमा क्षेत्र में दो से ज्यादा दिन तक रहने की अनुमति दी जाती है। यह पास चरवाहों को दिया जाता है। दूसरा इनर लाइन परमिट जारी किया जाता है जो दो दिन के लिए मान्य होता है। इस दौरान पर्यटकों को नीती पास, माना पास और रिमखिम पास से 16 किमी की दूरी तक जाने की अनुमति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham:  यात्रा में घोड़ा-खच्चर बीमार हुए तो होंगे क्वारंटीन, कोटमा और फाटा में स्थापित किए गए सेंटर

इनर लाइन परमिट का ऑनलाइन पोर्टल चारधाम यात्रा के समय ही शुरू होगा, जिसकी प्रति व्यक्ति फीस 200 रुपये रखी गई है। एक दिन में 35 लोगों को ही परमिट जारी किया जाएगा। परमिट जारी करने के लिए पुलिस सत्यापन, पहचानपत्र, एफिडेविट और मेडिकल जांच रिपोर्ट प्रशासन के पास जमा करनी होगी। 60 से अधिक उम्र के यात्री को मेडिकल रिपोर्ट के साथ इनर लाइन परमिट का पास दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें