अमृतसर से हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचे आठ सिख श्रद्धालुओं के लापता होने की खबर है। मामले में गोविंदघाट में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
पुलिस के मुताबिक पंजाब के अमृतसर जिले के महिता चौक निवासी कुलवीर सिंह, हरकेवल सिंह, पाला सिंह, गोरा सिंह, जसवीर सिंह, इकबाल सिंह, महंगा सिंह और परमजीत सिंह तीन जुलाई को इनोवा कार से गोविंदघाट पहुंचे थे।
चार और पांच जुलाई को हेमकुंड साहिब के दर्शन कर वे छह जुलाई को घर वापसी के लिए गोविंदघाट पहुंचे। इसी दिन कार चालक महंगा सिंह ने अपने घर फोन कर हेमकुंड साहिब के दर्शन कर घर लौटने की बात कही थी, लेकिन उस दिन के बाद से इन सभी लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है।