फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब धाम के कपाट, दो लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके दर्शन

Tue, 09 Oct 2018 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला,जोशीमठ
विज्ञापन
hemkund sahib
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट आज दोपहर डेढ़ बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। मंगलवार को दिल्ली के जनक सिंह, पंजाब के गुरुदेव सिंह और गुरदासपुर के बलवंत सिंह के साथ करीब दो हजार तीर्थयात्रियों के अलग-अलग जत्थे घांघरिया पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह छह बजे जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि पंजाब से पहुंचे सेना के बैंड धुनों के बीच दोपहर डेढ़ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

इस वर्ष अभी तक करीब दो लाख श्रद्धालु हेमकुंड साहिब की यात्रा कर चुके हैं। बता दें कि, साल 2016 में 80 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे, जबकि साल 2017 में दो लाख 27 हजार तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड साहिब के दर्शन किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें