वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने कहा कि जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी है। पुलिस से डरकर नहीं, खुद की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन जरूरी है।
एसएसपी ने शुक्रवार को सेंट थॉमस स्कूल में सीनियर और जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। कहा कि पुलिस जनता की मित्र है। सख्ती के पीछे मकसद सिर्फ यही है कि दुर्घटनाओं में कमी आए।
सोशल मीडिया पर बरतें सावधानी
कप्तान ने सोशल मीडिया का प्रयोग करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी। एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल ने कहा कि जिस तरह क्रिकेट खिलाड़ी चोट से बचने के लिए हेलमेट लगाते हैं, इसलिए सड़क पर दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूरी है।
देश भर में औसतन 350 मौत प्रतिदिन होती है, इनमें से अधिकांश की जान से सिर में चोट की वजह से जाती है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। एएसपी तृप्ति भट्ट, यातायात निरीक्षक राजपाल सिंह रावत, प्रधानाचार्य आरवह गार्डनर आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।