बीस जून के बाद बंद कर दी गई थी सेवा
रुद्राक्ष एविएशन ने इसी चारधाम यात्रा में एक मई से दो धामों को 18 सीटर हेलिकॉप्टर से उड़ान शुरू की थी। बरसाती सीजन में बीस जून के बाद इस सेवा को बंद कर दिया गया था। अब बरसात कम होने पर आज से दोबारा इस सेवा को शुरू किया जा रहा है।
जौलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरने को बीस सीटर हेलीकॉप्टर पहुंच चुका है। आज सुबह साढे छह बजे बीस श्रद्धालुओं को लेकर हेलीकॉप्टर दो धामों के लिए दोबारा जौलीग्रांट से उड़ान भरेगा। -राज शाह ऑपरेशन मैनेजर रुद्राक्ष एविएशन जौलीग्रांट