केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर के टिकट ब्लैकमेलिंग के मामले में पुरसाड़ी जेल भेजे गए एक हेली कंपनी के मालिक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सीने में दर्द की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार को मुंसिफ मजिस्ट्रेट की अदालत ने हेलीकॉप्टर के टिकट ब्लैकमेलिंग के मामले में हेली कंपनी के मालिक को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। देर शाम उसने सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
शनिवार को फिजिशियन डा. अमित जैन ने उसका स्वास्थ्य जांचा। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. जेएस चुफाल ने बताया कि हेली कंपनी के मालिका का शुगर बढ़ा है। साथ ही बीपी की शिकायत भी है। उसके स्वास्थ्य की नियमित जांच की जा रही है।