फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अचानक आसमान में भटक गया हेलीकॉप्टर, आपबीती सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Wed, 07 Jun 2017 08:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को एक हेलीकाप्टर अचानक मौसम खराब होने अचानक आसमान में भटक गया। इसके बादजो हुआ उससे तीर्थयात्रियों की सांसे अटकी रह गईं।इसके बाद घनश्याम दास ने जो आपबीती सुनाई उसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों का हेलीकॉप्टर नंदप्रयाग के समीप भटक गया। ऐसे में हेलीकॉप्टर के पायलट रविंद्र सिंह ने हेलीकॉप्टर लैंडिग के लिए सुरक्षित जगह तलाशनी शुरू कर दी।

गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम के ऊपर हेलीकॉप्टर ने दो चक्कर लगाए और जगह ठीक लगने पर यहां पर लैंडिंग की। सुरक्षित लैंडिग पर तीर्थयात्रियों ने भी राहत की सांस ली। मंगलवार को करीब तीन बजे हेरिटेज एविएशन का हेलीकॉप्टर तीन तीर्थयात्रियों को लेकर गोविंदघाट से सहस्रधारा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

​नंदप्रयाग के समीप अचानक मौसम खराब होने और घना कोहरा होने से हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गया। इस पर पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए अपराह्न तीन बजकर 24 मिनट पर हेलीकॉप्टर को गोपेश्वर स्टेडियम में उतार दिया।

हेलीकॉप्टर में हैदराबाद के घनश्याम दास, उनकी पत्नी सरोज बाला और दिल्ली वसंत कुंज नई दिल्ली निवासी श्रुति सिंघल सवार थे। तीर्थयात्री घनश्याम दास का कहना है कि भारी बारिश और घना कोहरा होने के कारण पायलट को आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।

काफी देर तक आसमान के ही चक्कर काटने के बाद पायलट ने गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हेलीकाप्टर को उतार दिया, जिससे सभी सुरक्षित बच गए। पायलट रविंद्र सिंह ने कहा कि मौसम ठीक होने के बाद ही हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें