फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: केदारधाम के लिए आज से शुरू हो जाएंगी हेली सेवाएं, हेलिकॉप्टर हादसे के बाद लगाई गई थी रोक

Tue, 17 Jun 2025 01:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

सोमवार शाम सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने हेली सेवाओं के शुरू होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सभी हेली ऑपरेटर को संचालन के दौरान डीजीसीए से तय मानकों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
हेलिकॉप्टर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा मार्ग पर केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं मंगलवार से फिर शुरू होने जा रही हैं। रविवार सुबह केदारनाथ में हेलिकॉप्टर हादसे में पायलट समेत सात यात्रियों की मौत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेली सेवाओं पर सोमवार तक रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


सोमवार शाम सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने हेली सेवाओं के शुरू होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सभी हेली ऑपरेटर को संचालन के दौरान डीजीसीए से तय मानकों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए गए हैं। यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनिका ने कहा कि मंगलवार से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं पुन: संचालित हो जाएंगी।

सूचना महानिदेशक के मुताबिक, हेली कंपनियों को सुरक्षा और सावधानी के दृष्टिगत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। केदारनाथ में संचालित होने वाले हेलिकॉप्टर के हिमालयी क्षेत्र में उड़ान के अनुभवी पायलट को ही प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। खासकर उड़ान के दौरान मौसम की सटीक जानकारी अनिवार्य रूप से जरूर ले ली जाए। हेली ऑपरेटर उन्हें दिए गए टाइम स्लॉट के अनुसार ही हेली सेवाओं का संचालन करेंगे। यदि कोई हेली ऑपरेटर नियमों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Uttarakhand: 17 संस्थानों में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति में घोटाला, रिपोर्ट शासन में पहुंची, FIR कराने की तैयारी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें