फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरिद्वार से शाही स्नान कर लौटे देवचिह्न का साहिया में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
खत समाल्टा के आराध्य देव शिलगुर महाराज के देवचिह्न हरिद्वार से शाही स्नान कर साहिया पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। माथा टेककर परिवार की खुशहाली की कामना की। खत समाल्टा के बमराड गांव स्थित मंदिर से शिलगुर देवता के देवचिह्न 12 वर्ष बाद हरिद्वार और हिमाचल प्रदेश के चूड़धार में शाही स्नान के लिए जाते हैं। इस बार देवचिह्न शाही स्नान के लिए 13 वर्ष के बाद हरिद्वार गए। यहां से स्नान के बाद देवचिह्न रात को साहिया पहुंचे। आज मंगलवार की सुबह देवचिह्न शाही स्नान के लिए हिमाचल प्रदेश के चूड़धार के लिए रवाना होंगे। अगले दिन सुबह चार बजे शाही स्नान कराया जाएगा। इसके बाद 19 जून को देवचिह्नों को चांदी की पालकी में विराजमान कराने के साथ ही मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कराया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस मौके पर पुजारी दाताराम जोशी, श्याम दत्त जोशी, विपिन तोमर, अजब सिंह चौहान, अर्जुन सिंह चौहान, चतर सिंह तोमर, संसार सिंह तोमर, रमेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें