फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां भगवान बदरीनाथ के भरोसे चल रही हेलीकॉप्टर सेवा

Sun, 11 Jun 2017 07:13 PM IST
प्रमोद सेमवाल/ अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
helicopter crash
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में हेलीकॉप्टर सेवा भी भगवान बदरीनाथ के भरोसे चल रही है। यहां हेलीपैड पर दिनभर कितने हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे हैं, कितने तीर्थयात्री इनमें बैठकर आ रहे हैं। इसका कोई लेखा-जोखा प्रशासन के पास नहीं है। हेलीपैड पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। किसी वीआईपी के आगमन पर ही हेलीपैड पर सुरक्षा इंतजाम किए जाते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि बदरीनाथ धाम में दो हेलीपैड हैं। बदरीनाथ मंदिर के समीप सेना का और राज्य सरकार का हेलीपैड बदरीनाथ से करीब डेढ़ किमी पहले स्थित है। हेलीपैड पर सुरक्षा के इंतजाम ना के बराबर हैं। शनिवार को जिस वक्त क्रिस्टल एविएशन का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस वक्त भी वहां न तो सुरक्षाकर्मी मौजूद थे और न ही प्रशासन का कोई अधिकारी। हालांकि, हादसे के तत्काल बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। मंदिर समिति और जिला प्रशासन के पास बदरीनाथ में दिनभर में उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टर व इसमें सवार तीर्थयात्रियों का भी कोई डाटा उपलब्ध नहीं रहता है। 

डीजीसीए के मानकों के अनुसार हेलीपैड पर मेडिकल, रेस्क्यू फोर्स और फायर फाइटिंग के इंतजाम होने चाहिए। हेलीपैड के इर्द-गिर्द तारबाड़ होनी चाहिए, जिससे असामाजिक तत्व और लावारिस पशु हेलीपैड तक न पहुंच सकें। 
विज्ञापन


चमोली के जिलाधिकारी आशीष जोशी का कहना है कि बदरीनाथ में हेलीपैड पर सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं, उसे दिखवाया जाएगा। मैं स्वयं बदरीनाथ जा रहा हूं। फायर की व्यवस्था प्रत्येक हेलीपैड पर रहती है। बदरीनाथ धाम में भी यह व्यवस्था उपलब्ध होगी। धाम में हेलीपैड पर सुरक्षा इंतजामों में जो भी कमी होगी, उसे पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

चारधाम हेली सेवा के लिए पंजीकृत नहीं है क्रिस्टल एविएशन

helicopter crash - फोटो : amarujala
बदरीनाथ में हादसे का शिकार हुए क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर चारधाम यात्रा के लिए पंजीकृत नहीं था। हालांकि, हेलीकॉप्टर को केदारनाथ और बदरीनाथ में उड़ान की अनुमति डीजीसीए की ओर से मिली थी। कंपनी की ओर से दोनों धामों में उड़ान भरने की सभी औपचारिकताएं भी पूरी की गई थीं। चमोली के जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि हेलीकॉप्टर सेवा के लिए अनुमति डीजीसीए की ओर से दी जाती है। पूरी औपचारिकता पूर्ण करने पर ही यात्रा के लिए हेली कंपनियों को इजाजत दी जाती है। 


बदरीनाथ में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद हेलीकॉप्टर के पायलट सहित तीर्थयात्रियों को पुलिस कर्मी एक होटल तक लाए। यहां पायलट संजय वसी भावुक हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पायलट ने तीर्थयात्रियों को सॉरी बोला और कहा कि उन्हें दुख है कि वह उन्हें उनकी मंजिल तक नहीं पहुंचा सका। हादसे में पायलट वसी के घुटने में भी हल्की चोटें आई हैं। सभी तीर्थयात्री भी हादसे के बाद से सहमे हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें