फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ: हवाई सेवा जारी, 236 यात्री पहुंचे धाम

Mon, 29 Jun 2015 09:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चार दिन से पैदल यात्रा के बंद होने के बीच केदारनाथ धाम के लिए हवाई सेवा दूसरे दिन रविवार को भी जारी रही। दो हेलीकॉप्टर से 236 यात्रियों ने धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने मंदिर में विशेष पूजा भी कराई।
विज्ञापन


रविवार को प्रात: 6 बजे से सुमित एविएशन पिनकल कंपनी के हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी से अपने-अपने हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरनी शुरू की। यात्रा कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम चार बजे तक दोनों हेलीकॉप्टर द्वारा 236 श्रद्धालुओं को धाम पहुंचाया।

दर्शन के बाद हेलीकॉप्टर द्वारा यात्रियों को वापस लाने का क्रम शाम छह बजे के बाद तक जारी था। इससे पूर्व शनिवार को 90 श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए थे। इधर हेलीकॉप्टर सेवा सहायक नोडल अधिकारी सोमनाथ पोश्ती ने बताया कि हेली कंपनियां जितने यात्रियों को केदारनाथ पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन


दर्शन के बाद उन्हें वापस भी ला रही है। अगर खराब मौसम के कारण कुछ यात्री केदारनाथ धाम में रुक जाते हैं तो हेलीकॉप्टर को उन्हें अगले दिन प्राथमिकता के तौर पर पहले शट्रल में वापस लाना होगा।

बरसात में पूरी तरह रोक दी जाए यात्रा
केदारनाथ पैदल यात्रा 30 जून तक रोके जाने से आक्रोशित तीर्थयात्रियों ने रविवार को सोनप्रयाग सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मानसून काल के दौरान यात्रा को पूरी तरह रोकने की मांग की ताकि कोई तीर्थयात्री यहां आकर फंसे नहीं।

केदारनाथ यात्रा के लिए पहुंचे तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग से आगे जाने की अनुमति न दिए जाने पर तीर्थयात्रियों ने शनिवार को सोनप्रयाग में विरोध प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि मौसम साफ होने के बावजूद केदारनाथ पैदल यात्रा रोकना सही नहीं है।

तीर्थयात्री भागचंद्र सिंह, सावित्री देवी, कुशलानंद पांडे, मेहताब सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन के बीच उचित समन्वय नहीं होने से तीर्थयात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। यदि यात्रा में कहीं कोई व्यवधान आता है तो तीर्थयात्रियों को ऋषिकेश में ही रोक दिया जाना चाहिए ताकि उनके समय और पैसे की बर्बादी न हो।

इधर, सोनप्रयाग के सेक्टर मजिस्ट्रेट वाईएस रावत ने बताया कि तीर्थयात्रियों की मांग के संबंध में जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। यात्रा के इंतजार में ठहरे हुए तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

अधिकांश तीर्थयात्री वापस लौटे
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल यात्रा 30 जून तक रोक दिए जाने पर सोनप्रयाग में ठहरे अधिकांश तीर्थयात्री अपने घरों को लौट गए हैं। रविवार को सोनप्रयाग में 50 से 60 तीर्थ यात्री ही केदारनाथ यात्रा के फिर से सुचारु होने का इंतजार करते रहते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें