केदारघाटी में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे
हेली सेवा संचालन के लिए मौसम की जानकारी देने के लिए यूकाडा की ओर से केदारघाटी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिससे हेली कंपनियों को मौसम की जानकारी मिलेगी। डॉप्लर रडार और तकनीकी जानकारी के लिए आईएमडी के साथ बातचीत चल रही है। - दिलीप जावलकर, सचिव नागरिक उड्डयन
गुप्तकाशी से केदारनाथ तक नौ हेलीपैड पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
केदारनाथ यात्रा के लिए संचालित होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा पर इस बार पैनी नजर रखी जाएगी। गुप्तकाशी से केदारनाथ तक प्रत्येक हेलीपैड के चारों तरफ नौ सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से हेलीपैड से लेकर यात्री वेटिंग रूम, टिकट काउंटर और हेलीकॉप्टर की मॉनीटरिंग की जाएगी। दूसरी ओर सोनप्रयाग से केदारनाथ तक भी 35 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यात्रा के दौरान टिकट ब्लैकमेलिंग, हेली कंपनी प्रबंधन की ओर से यात्रियों के साथ अभद्रता, टिकट के लिए घंटों से लेकर दिनों की इंतजारी जैसी शिकायतें मिलती रही हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पाखरो रेंज घोटाले में पूर्व डीएफओ किशनचंद और रेंजर के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजी, लगे ये आरोप
ऐसे में इस बार, जिला प्रशासन अपने स्तर से हेलीकॉप्टर संचालन में किसी तरह की कसर नहीं रखना चाहता है। इसलिए प्रशासन की ओर से गुप्तकाशी, बडासू, मैखंडा, फाटा, शेरसी, सोनप्रयाग और केदारनाथ तक कुल नौ हेलीपैड पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ यूकाडा की ओर से भी सभी हेलीपैड पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे जिनका कंट्रोल जिला प्रशासन और देहरादून कार्यालय से भी होगा। वहीं डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि प्रत्येक हेलीपैड और हेली कंपनी के कार्यालय को सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा जा रहा है। इससे व्यवस्था के बेहतर संचालन में मदद मिलेगी।