मौसम पूरी तरह से साफ होने के बाद शासन से निम के लिए उपलब्ध हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी से सामग्री लेकर केदारनाथ धाम पहुंचा। हेलीकॉप्टर ने तीन चक्कर लगाए, जिसमें उसने मिट्टी तेल, डीजल सहित कपड़े का जाल और अन्य जरूरी सामान भी पहुंचाया।
बर्फबारी से केदारनाथ में दो दिन से ठप पड़े पुनर्निर्माण कार्य में बुधवार से फिर से तेजी आ गई है। निम के मजदूरों ने निर्माणाधीन हेलीपैड के ऊपर जमी बर्फ जेसीबी से पूरी तरह से साफ कर दी है। वहीं शेष कार्य पूरा करने के लिए कमर कस दी है। यहां पर अन्य स्थानों पर जमी बर्फ को भी तेजी से साफ किया जा रहा है।
इधर बुधवार को गुप्तकाशी पहुंचे हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के तीन चक्कर लगाए। इस दौरान हेलीकॉप्टर से 400 लीटर मिट्टी तेल, 100 लीटर डीजल सहित अन्य छोटी-मोटी जरूरी वस्तुएं पहुंचाई गई। हेलीकॉप्टर फिलहाल गुप्तकाशी ही रहेगा।