फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: बदरीनाथ में मौसम खराब, तीर्थयात्रियों को देहरादून ले जा रहे हेलिकॉप्टर ने की इमरजेंसी लेंडिंग

Tue, 06 May 2025 08:43 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली (गोपेश्वर)

सार

बदरीनाथ से तीर्थयात्रियों को देहरादून ले जा रहे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लेंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्टर ने गोपेश्वर पुलिस मैदान में इमरजेंसी लेंडिंग करनी चाही, लेकिन वहां वाहन खड़े होने के कारण हेलिकॉप्टर खेल मैदान की ओर आ गया।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ से देहरादून जा रहे एक हेलिकॉप्टर को गोपेश्वर खेल मैदान में इमरजेंसी लेंडिंग करनी पड़ी। करीब पांच मिनट तक मैदान में रहने के बाद हेलिकॉप्टर देहरादून के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन


सोमवार को अपराह्न करीब दो बजे पीपलकोटी से चमोली के बीच मौसम खराब होने के कारण तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ के दर्शन कर देहरादून जा रहे हेलिकॉप्टर ने गोपेश्वर पुलिस मैदान में इमरजेंसी लेंडिंग करनी चाही, लेकिन वहां वाहन खड़े होने के कारण हेलिकॉप्टर खेल मैदान की ओर आ गया।

ये भी पढ़ें...केदारनाथ यात्रा: अजीब बीमारी से हड़कंप... घोड़े-खच्चरों के संचालन पर 24 घंटे की रोक, 14 पशुओं की संदिग्ध मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी मैदान का सुधारीकरण कार्य चल रहा है, साथ ही बैडमिंटन इनडोर भवन का निर्माण के साथ ही मैदान का सुधारीकरण कार्य चल रहा है। बावजूद इसके मैदान के बीचोंबीच पायलेट से हेलिकॉप्टर उतार दिया। कुछ देर रहने के बाद मौसम सामान्य होने पर हेलिकॉप्टर देहरादून के लिए रवाना हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें