कर्णप्रयाग। चारधाम यात्रा के लिए संभागीय परिवहन कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनने का काम जारी है। यात्रा के लिए अभी तक चमोली जिले के 473 वाहनों चालकों ने ग्रीन कार्ड बनवाए हैं। बिना ग्रीन कार्ड के वाहन चारधाम यात्रा पर नहीं जा सकेंगे।
चमोली जिले के संभागीय परिवहन विभाग कालेश्वर में चारधाम यात्रा के लिए वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए जा रहे हैं। ग्रीन कार्ड बनाने के लिए कार्यालय में वाहन चालकों के लिए अलग से काउंटर और कर्मचारी की तैनाती की गई है। साथ ही कर्मचारियों की डयूटी भी निर्धारित की गई है। प्रभारी संभागीय परिवहन अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि ग्रीन कार्ड बनने की प्रक्रिया में वाहनों की फिटनेस, प्रदूषण, टैक्स आदि का ब्योरा देखा जाता है। वाहन की तकनीकी और भौतिक जांच के बाद ही ग्रीन कार्ड जारी किया जाता है। ताकि चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी वाहन सुरक्षित हो। संवाद