फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heli Seva: अच्छी खबर...पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए एक अक्तूबर से शुरू होगी हेली सेवा

Thu, 25 Sep 2025 12:32 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन हैरिटेज एविएशन को सौंपा है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए एक अक्तूबर से हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी के बाद हैरिटेज एविएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर प्रदेश में उड़ान योजना के तहत हेली सेवा के विस्तार का आग्रह किया गया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी, धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन हैरिटेज एविएशन को सौंपा है।

Rishikesh: रोमांच के शौकीनों का इंतजार खत्म, इस दिन से  गंगा में शुरू होगी रिवर राफ्टिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि एक अक्तूबर से पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा। सीमावर्ती जिला के लिए हेली सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें