फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से थल-मुनस्यारी मार्ग पर फंसे कई वाहन, आधी रात को 14 किमी पैदल चलकर पहुंचे 16 यात्री

Sat, 22 Feb 2020 09:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी/पिथौरागढ़

सार

  • यात्रियों ने -2 डिग्री तापमान में कालामुनि में गुजारी रात, चार दिन बाद भी नहीं खुला कैलाश मार्ग
विज्ञापन
थल मुन्ययारी मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में थल-मुनस्यारी मार्ग पर बर्फ जमी होने के कारण वाहनों की आवाजाही ठप है। थल से मुनस्यारी की ओर जा रहे यात्रियों के वाहन शुक्रवार रात कालामुनि में फंस गए। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए पहुंची जेसीबी की हेडलाइट खराब होने से वाहनों को नहीं निकाला जा सका। यात्रियों को माइनस दो डिग्री तापमान में कालामुनि मंदिर में खिचड़ी खाकर रात गुजारनी पड़ी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लगभग 16 यात्री जानजोखिम में डालकर शुक्रवार की रात को ही 14 किमी पैदल चलकर मुनस्यारी पहुंचे।  शुक्रवार को मुनस्यारी के कालामुनि क्षेत्र में दिन भर हिमपात हुआ। हिमपात के कारण शाम के समय मुनस्यारी की ओर जा रहीं दो सूमो, एक मैक्स, चार बोलेरो, दो कारें और दो ट्वेरा मार्ग में फंस गई।

 शनिवार सुबह भी कुछ वाहन चालक खतरा उठाकर वाहनों को मुनस्यारी की ओर ले गए। बर्फ के जम जाने से वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। पिथौरागढ़ नगर में शुक्रवार देर रात तक मूसलाधार बारिश का क्रम जारी रहा। शनिवार सुबह धूप निकलने से कुछ राहत मिली।  

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन बाद भी नहीं खुला कैलाश मार्ग

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पिछले चार दिन (18 फरवरी) से बंद है। सड़क बंद होने से व्यास वैली के सात माइग्रेशन गांवों और गर्बाधार, जिप्ती, गाला, सिर्खा, तांकुल और रुंग के लोगों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। सड़क बंद होने से 15 से अधिक टैक्सियां मार्ग में फंसी हुईं हैं।  टैक्सी यूनियन ने शीघ्र सड़क को नहीं खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

इधर, टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर स्वांला के पास मलबे के साथ बड़े पत्थरों के गिरने से करीब साढ़े तीन घंटे तक वाहनों का संचालन बंद रहा। वहीं शुक्रवार को हुई भारी बारिश से लधिया नदी का जल स्तर बढ़ने से बेलखेत में डायवर्जन वाला हिस्सा टूट गया।  चंपावत में शुक्रवार रात जबर्दस्त ओलावृष्टि हुई।

अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश शनिवार सुबह चार बजे थमी। यहां पिछले 24 घंटे में 30 एमएम बारिश हो चुकी है। शनिवार को अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान छह और अधिकतम 16 डिग्री रिकार्ड किया गया। बागेश्वर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे तक बारिश होती रही। पिछले 24 घंटों के दौरान कपकोट में 30 मिमी, गरुड़ में 25 मिमी, बागेश्वर में 22.50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शनिवार को मौसम खुलने से लोगों को राहत मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें