फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः मौसम के तेवर और होंगे तल्ख, अगले दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी का रेड अलर्ट जारी

Wed, 06 Feb 2019 08:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain in dehradun
विज्ञापन

उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बुधवार से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होगी। बृहस्पतिवार को भारी से बहुत भारी बर्फबारी की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


शासन ने सभी जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। प्रदेशभर में बारिश होने का भी अनुमान है। वहीं, 2500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है।

विज्ञापन

बुधवार रात से अगले 36 घंटों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।  बृहस्पतिवार को बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत भारी बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद शासन ने सभी जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी की है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही रोकने और बंद सड़कों को खोलने के लिए पहले से व्यवस्था करने को निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें