उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बुधवार से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होगी। बृहस्पतिवार को भारी से बहुत भारी बर्फबारी की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
शासन ने सभी जिलाधिकारियों को एडवाइजरी जारी कर अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। प्रदेशभर में बारिश होने का भी अनुमान है। वहीं, 2500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है।