फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बर्बादी: उत्तराखंड में 257 मार्ग बंद, 117 गांवों की बिजली और 25 पेयजल योजनाएं ठप

Sun, 21 Aug 2022 11:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अतिवृष्टि के बाद प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद कर दी गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के मुताबिक प्रदेश में 10 राज्य मार्ग, तीन मुख्य जिला मार्ग, तीन अन्य जिला मार्ग एवं 97 ग्रामीण मार्ग बंद हैं।
विज्ञापन
बारिश ने बरपाया कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरसी, जिसका असर यह रहा कि मलबा आने से 257 बंद हैं। विभिन्न जिलों के 117 गांवों की बिजली और 25 पेयजल योजनाएं ठप हो गई हैं। पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु के मुताबिक विभाग की ओर से वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जा रहे हैं। उनका दावा है कि जिन स्थानो पर पुल टूट गए हैं, उन्हें 25 अगस्त तक ठीक कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


कुदरत का कहर: अतिवृष्टि से दो मंजिला घर का मिटा नामोनिशान, ऊपर से बह रहा पानी, पांच लोगों के दबे होने की आशंका

अतिवृष्टि के बाद प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद कर दी गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के मुताबिक प्रदेश में 10 राज्य मार्ग, तीन मुख्य जिला मार्ग, तीन अन्य जिला मार्ग एवं 97 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। इसके अलावा पीएमजीएसवाई के तहत बंद 144 मार्गो को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

विद्युत आपूर्ति ठप होने से अंधेरे में गुजारी रात

प्रदेश में अतिवृष्टि के बाद चमोली, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी एवं रुद्रप्रयाग जिले के 117 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। ऊर्जा निगम के मुताबिक चमोली जिले के गडतक, द्रोणागिरी ग्रामों में जब तक लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जाता विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


आफत की बारिश: कईं मकान मलबे में दबे, बाढ़ के सैलाब में बह गए खेत, रह गए तो बस तबाही के निशां, तस्वीरें

प्रदेश में 25 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त

राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक प्रदेश में आपदा से टिहरी जिले के कीर्तिनगर में 23, देहरादून जिले में एक और बागेश्वर जिले में एक पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। पानी की किल्लत न हो इसके लिए इन पेयजल योजनाओं को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।

पौड़ी के यमकेश्वर में भूमि कटाव से हुआ नुकसान

अतिवृष्टि से पौड़ी जिले के यमकेश्वर में 21.80 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है। ब्लॉक में किसानों की भूमि का कटाव होने के साथ ही कृषि भूमि पर मलबा आ गया है।

रायपुर और डोईवाला में चार सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त

देहरादून जिले में अतिवृष्टि से रायपुर और डोईवाला ब्लॉक की चार सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्तहो गईं, जिससे बाढ़ कार्यों को भी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें