फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: मूसलाधार बारिश से बढ़ी परेशानी, सड़क पर बहा नालों का पानी, दून मार्ग पर मलबा आने से ट्रैफिक जाम

Mon, 23 Jun 2025 10:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

Uttarakhand Weather Update: मसूरी में देर शाम मौसम ने करवट बदली। तेज बारिश होने से दून मार्ग पर मलबा आने से पर्यटकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
मसूरी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों की रानी मसूरी में सोमवार देर शाम मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के नालों का पानी सड़क पर बहने लगा। इससे पर्यटकों को भी खासी परेशानी हुई। नगर पालिका को जाने वाली सड़क का नाला बंद होने से नाले का पानी भोटिया मार्केट को जाने वाले सड़क पर बहन लगा। नाले का पानी सड़क पर बहने को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने नाराजगी जताई। आरपी बडोनी ने कहा कि नाले के पानी की चपेट में आने पर कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। नगर पालिका प्रशासन को इस नाले का उपचार करना चाहिए। 

विज्ञापन


Yamunotri Dham: हंसी-खुशी यात्रा पर आए थे, पहाड़ी से मौत बनकर गिरा मलबा, दफन हो गईं दो जिंदगियां, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी-देहरादून मार्ग पर आया मलबा

शहर में हुई भारी बारिश से मसूरी-देहरादून मार्ग जेपी बैंड के पास सड़क पर मलबा आ गया। इससे यातायात बाधित हो गया। सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक खुलवाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें