फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग का अलर्ट, 5 जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी बढ़ाएगी परेशानी, शासन ने जारी की एडवाइजरी

Thu, 21 Feb 2019 04:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अगले 12 घंटे भारी बारिश हो सकती है। वहीं, ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने के आसार हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


शासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार अगले 12 घंटों के दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन

वहीं, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ के ज्यादातर इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरने का अनुमान जताया गया है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 22 फरवरी की शाम से मौसम सामान्य होने की संभावना है। 

वहीं, आरेंज अलर्ट को देखते हुए शासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी जिलाधिकारियों को तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। शासन ने बर्फबारी व बारिश की संभावना को देखते हुए मार्ग खोलने के पर्याप्त इंतजाम रखने, पर्यटकों की उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में आवाजाही प्रतिबंधित करने, ऊंचाई वाले स्थानों पर रहने वाले लोगों को निचले स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें