इसके अलावा प्रदेश के अन्य पर्वतीय जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो सात अगस्त तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा। शनिवार को पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी तेज दौर की बारिश हुई। कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दून में सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 15.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 31.6 और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।