उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में शुक्रवार रात से हो रही बारिश शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद भी जारी रही। राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
शुक्रवार रात से कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के कई जिलों बारिश का दौर जारी है। इससे जहां एक ओर तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं नदी और बरसाती नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। बदरीनाथ और हेमकुंड की ऊंची चोटियों पर हिमपात होने की भी खबर है।
गढ़वाल के देहरादून उत्तरकाशी, हरिद्वार, रुप्रयाग और चमोली में शुक्रवार रात से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ पर मलबा आने के कारण बंद पड़ा है। यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।