फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heavy Rain: नदी का जलस्तर बढ़ा, यमकेश्वर में रिजॉर्ट में फंसे 29 यात्रियों का एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

Sun, 21 Aug 2022 03:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (ऋषिकेश)

सार

मोहनचट्टी के पास अरण्यम रिसोर्ट में फंसे यात्रियों का एसडीआरएफ ढाल वाला टीम द्वारा रेस्क्यू किया। यहां लगभग 29 यात्रियों के फंसे होने की सूचना मिली थी। इनमें कुछ छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
नदी काजलस्तर बढ़ने से फंसे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश यमकेश्वर के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के मोहन चट्टी के पास हेवल नदी का जलस्तर बढ़ने से 29 पर्यटक अरण्यम रिजॉर्ट के कैंप में फंस गए। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सुबह पांच बजे से करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान चलाया गया। 

विज्ञापन


प्रदेश में बारिश के चलते नदियां उफान पर आ गई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से खतरा बढ़ गया है। रविवार को नदी का जलस्तर बढ़ने से जलभराव की स्थिति हो गई है। भारी मात्रा पानी भर जाने से लोगों के सामने आवाजाही की संकट खड़ा हो गया है। 
 

ये भी पढ़ें...तबाही का खौफनाक मंजर: चार घंटे काल से लड़ा अंत्येष्टि में जा रहा परिवार, विधायक ने देखी डूबती कार तो बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच ऋषिकेश के यमकेश्वर ब्लॉक लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में सुबह कुछ पर्यटकों के फंसे होने की सूचना मिली। एसडीआरएफ की टीम ने 13 पुरुष, 13 महिला, तीन बच्चों और एक पालतू कुत्ते को रेस्क्यू कर बचाया। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया सभी 29 पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें