फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की आशंका

Wed, 03 Sep 2014 03:57 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पहाड़ी जिलों में आज बुधवार को भारी बारिश की आशंका है। राज्य मौसम केंद्र ने विशेषत: चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में ऐसी आशंका जताई है।राजधानी दून में भी बादल छाए रहेंगे। गरज संग बारिश के एक-दौर संभव हैं।मंगलवार को भी बरसे बदरा
विज्ञापन

दून में मंगलवार को भी धूप और बादलों का खेल चला। सुबह के वक्त हल्की बारिश हुई। इसका माप 0.1 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया। दोपहर बाद भी कुछ बाहरी इलाकों में बूंदाबांदी हुई।कुछ समय बादल छाने के बाद एक बार फिर शाम के वक्त आसमान साफ हो गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 98, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 69 दर्ज किया गया। कई जगहों पर बरसे बादल
राज्य में अन्य स्थानों पर भी बारिश हुई। टिहरी में इसका माप 0.3 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया। राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो बुधवार को तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें