फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्मच भर पानी में भी पनप सकता है डेंगू

Wed, 03 Sep 2014 01:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू बुखार फैलाने वाला मच्छर चम्मच भर साफ पानी में भी पनप सकता है। बचाव के लिए पानी ज्यादा समय तक खुले में न रुकने दें।
विज्ञापन


लोगों को जागरूक करने के निर्देश
डेंगू की दस्तक से हरकत में आए स्वास्थ्य महकमे ने मंगलवार को आपात बैठक कर मातहतों को जरूरी कदम उठाने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

दो हफ्ते के भीतर विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे देहरादून के आठ लोगों में डेंगू की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग के होश फाख्ता हैं। मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस जंगपांगी ने चंदरनगर स्थित दफ्तर में आपात बैठक बुलाई।

इसमें स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. जीएस जोशी भी शामिल हुए। उन्होंने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को डेंगू से बचाव और इलाज की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस दौरान जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसएस कंडारी, डॉ. किरन बिष्ट, डॉ. डीके जुनेजा, जगदीश प्रसाद बहुगुणा के अलावा सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी और हेल्थ पोस्ट के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दून अस्पताल में फ्री टेस्ट
सीएमओ डॉ. जंगपांगी ने कहा कि मच्छर पनपने से रोकने की जानकारी के अलावा डेंगू की निशुल्क एलाइजा टेस्ट की सुविधा दून अस्पताल में है। सीएमओ ने एएनएम और आशाओं को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर पानी जमा होने से रोकने के प्रति जागरूक किया जाए।

अस्पतालों को क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और नोडल अधिकारी को हर कार्यदिवस में रिपोर्ट देना सुनिश्चित किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें