उत्तराखंड में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश हो रही है। कई क्षेत्रों में बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू भी कर दिया है।
चमोली जिले में शाम 6 बजे करीब एक घंटे तक भारी बारिश हुई। जिससे बंड क्षेत्र के गडोरा गांव में एक दुकान में मलबा घुस गया।
साथ ही गडोरा-किरुलि सड़क भी बाधित हो गया है। गांव के आम रास्ते भी तहस नहस हो चुके हैं। डीएम ने जनपद में आगामी 72 घन्टे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।