फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में सबसे ज्यादा भीगा नवंबर

Tue, 26 Nov 2013 12:03 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर माह अभी खत्म भी नहीं हुआ है, लेकिन इसने बीते तीन साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस साल नवंबर महीने में दून में सर्वाधिक बारिश हुई है।
विज्ञापन


इसका रिकार्ड 14.8 मिलीमीटर दर्ज किया गया है। इससे पहले 2012 में कुल 5.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई थी, जबकि 2011 में इस महीने में बूंद भी नहीं पड़ी।
विज्ञापन


नैनीताल और मसूरी में बढ़ेगी ठंड
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो इस दफा पहाडों की रानी मसूरी भी नैनीताल से अधिक ठंडी रहने वाली है।

विभाग की वेबसाइट ने पर्यटन पूर्वानुमान के तहत जो अनुमान जारी किया है, उसके तहत मसूरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

बुधवार को आठ रह सकता है तथा इसके बाद आगामी शुक्रवार तक सात डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा, जबकि नैनीताल में मंगलवार और बुधवार को 10-10 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा, जो बृहस्पतिवार और शुक्रवार को नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अलबत्ता, अधिकतम तापमान दोनों ही स्थानों पर 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें