फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा मार्गों पर हो सकती है तेज बारिश

Thu, 30 Jul 2015 11:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में गुरुवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने कुछ एक जगहों पर तेज बारिश की संभावना जताई है। राजधानी में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी और पौड़ी में अपेक्षाकृत भारी बारिश हो सकती है। बाकी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश ही रहेगी।

कुछ जगहों पर बौछारें भी पड़ेंगी। राजधानी दून में बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। उन्होंने बताया कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में फिलहाल बारिश से राहत रहेगी। 31 जुलाई, एक अगस्त और दो अगस्त को बारिश दोबारा बढ़ सकती है, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें