फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के सभी जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का हाई अलर्ट 

Wed, 28 Jun 2017 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले 24 घंटे बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


खासकर चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर शासन को चेताया भी है।मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।

खास तौर पर विभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग और कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। मंगलवार को इसका असर भी दिखा और प्रदेश के कई इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


अब विभाग ने एक बार फिर अगले 24 घंटे भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान है।

विशेषकर चारधाम यात्रा मार्ग के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश होगी। इसको देखते हुए विशेष एडवाइजरी जारी कर शासन को जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें