फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में हो रही झमाझम बारिश

Tue, 06 Aug 2013 12:40 PM IST
देहरादून/ इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार देर रात से हो रही बारिश के कारण राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया है। शहर की नदियों में जलस्तर बढऩे से इनके किनारे बसे लोगों में दहशत है। कई जगहों पर घरों में पानी घुसने से लोगों ने सुरक्षित जगहों पर शरण ले रखी है।
विज्ञापन


शहर के कई स्थानों पर सड़कें भी जलमग्न हो गई हैं, जिससे लोगों को चलने में परेशानी हो रही है।

इन जगहों पर भरा है पानी
मोहिनी रोड, एमकेपी चौक, प्रिंस चौक, हरिद्वार रोड पर रोडवेज वर्कशाप के बाहर सड़कों पर पानी भरा हुआ है। आईएसबीटी का परिसर पानी से भर गया है। मोरोवाला, शिमला बाइपास और पंडितवाड़ी में भी पानी भर गया है।

पांच घंटे में 34 मीमी पानी
राजधानी में सोमवार देर रात तीन बजे से बारिश होनी शुरू हुई थी। मंगलवार सुबह आठ बजे तक 34.8 मीलीमीटर बारिश हो चुकी थी। मौसम विभाग की मानें तो अभी और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


फिर भी सड़कों पर चल रहा है ट्रैफिक
देर रात से हो रही बारिश के कारण भले ही कई जगहों पर पानी भर गया है। सड़कों पर पानी होने से लोगों को चलने में दिक्कत हो रही है लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर ट्रैफिक रोज की तरह ही चल रहा है। लोग अपने जरूरी कार्यों के लिए घरों से निकले हैं। कार ही नहीं बाइक से भी लोग सड़कों पर चल रहे हैं।

सुबह पांच बजे से गुल है बिजली
राजधानी में सुबह पांच बजे से ही बिजली गायब है। सुबह पांच बजे आईएमए फीडर के पास ट्रक ने टक्कर मारकर ट्रांसफार सहित अन्य कई उपकरण क्षतिग्रस्त कर दिए। जिस वजह से प्रेमनगर, सहस्रधारा, डोईवाला सहित आधे देहरादून में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। साढ़े 11 बजे तक शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई लेकिन प्रेमनगर, सहस्रधारा, आईएमए सहित कई इलाकों में शाम पांच बजे के बाद बिजली आने की संभावना है।
विज्ञापन


खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें