कैनाल रोड स्थित एक खाली प्लाट में मंगलवार सुबह सात बजे एक गुलदार का बच्चा आ गया। लोगों ने देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी।
जानकारी मिलने के बाद मालसी रेंज के वन रक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। अशोक ने भी लैंटाना की झाडिय़ों में गुलदार के बच्चे को बैठे हुए देखा।
जब तक वह जाल और पिंजरा लेकर पहुंचते गुलदार का बच्चा तब तक वहां से बारीगाड़ नदी पार करके जंगल में चला गया। गुलदार के बच्चे की उम्र करीब एक साल बताई जा रही है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में दहशत है।
अक्सर दिखाई देते हैं जंगली जीव
बता दें कि यह इलाका मालसी रेंज से लगा हुआ है। इसके साथ में बारीगाड़ नदी बहती है। यहां पर अक्सर गुलदार सहित अन्य जंगली जीव नदी के किनारे होते हुए शहर की तरफ आ जाते हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गुलदार का बच्चा नदी के रास्ते भटकर शहर की तरफ से आ गया होगा।
खबर पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें