फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: रविवार की रात से रहें जरा बचकर, इन जिलों में गरजकर बरसेंगे बदरा

Sun, 08 Jul 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rain
विज्ञापन

कुमाऊं के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को भारी बारिश की आशंका है। कुछ जिलों में लोगों को रविवार रात से ही सावधान रहना होगा।

विज्ञापन


विशेषकर पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में भारी से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 10 और 11 जुलाई को पूरे कुमाऊं के साथ ही गढ़वाल के पहाड़ी जिलों में भी भारी बारिश की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में पिछले एक-दो दिनों से मौसम सामान्य बना हुआ है। हालांकि, रविवार देर रात से एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना है।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रशासन को सतर्कता बरतने का सुझाव दिया

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेशभर में बारिश होगी। इस दौरान कुमाऊं के पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

विभाग ने भारी बारिश के अनुमान को देखते हुए प्रशासन को सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है।

इसके अलावा 10 और 11 जुलाई को पूरे कुमाऊं मंडल के साथ ही गढ़वाल के पहाड़ी जिलों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। विशेषकर चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिलों में बहुत भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें